ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान द्वारा श्रीविष्णु सहस्रनाम यज्ञ का भव्य आयोजन
ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी, हमीरपुर (हि.प्र.) द्वारा श्रद्धेय ठाकुर रामसिंह जी की 16वीं पुण्यतिथि के पावन उपलक्ष्य पर श्रीविष्णु सहस्रनाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।
यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन 9 सितम्बर, 2026 (कलियुगाब्ध 5128, वि.सं. 2083, भाद्रपद कृष्ण त्रयोदशी) को संस्थान परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की समय सारणी:
प्रातः 8:00 बजे: पवित्र हवन यज्ञ
प्रातः 9:00 बजे: सत्संग एवं प्रवचन
प्रातः 10:00 बजे: पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण
मुख्य वक्ता व सानिध्य: कार्यक्रम में श्री महंत बालयोगी 108 महर्षि वेद व्यास पीठाधीश्वर स्वतंत्र जी महाराज (श्री जगदीश गोपाल गोसदन, फतेहपुर, कांगड़ा) अपने ओजस्वी विचारों एवं सत्संग से श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे।
संस्थान परिवार एवं महासचिव भूमिदत्त शर्मा जी की ओर से आप सभी धर्मानुरागी सज्जनों को इस पावन कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाता है।


